भारत ने गुरुवार को पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र में बार-बार जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाने को लेकर फटकार लगाई। भारत ने पाकिस्तान के इस कदम को झूठ फैलाने की कोशिश बताया है। UN में भारत के स्थायी मिशन के काउंसलर प्रतीक माथुर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अटूट हिस्सा है।
प्रतीक माथुर ने कहा- हम यहां UNSC रिफोर्म की बात कर रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान के एक प्रतिनिधि ने फिर से जम्मू-कश्मीर का अनुचित संदर्भ दिया है। वो मानें या न मानें जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। पाकिस्तान झूठ फैलाने की कोशिश कर रहा है। इसमें वो कभी कामयाब नहीं होंगे।
उन्होंने कहा- पाकिस्तान मल्टीनेशनल फोरा (बहुपक्षीय मंचों) का इस्तेमाल करके झूठ फैला रहा है। वो ऐसा शायद सहानुभूति हासिल करने के लिए कर रहा है। ये काफी निराशाजनक है।