अमेरिकी मिड टर्म इलेक्शन में ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी ने हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव (लोअर हाउस) में 218 सीटें जीत ली हैं। अब अमेरिकी संसद के लोअर हाउस में रिपब्लिकन्स का कंट्रोल होगा। इस पर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि वो ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा- मैं अमेरिकी जनता की सेवा के लिए किसी भी पार्टी- डेमोक्रेटिक या रिपब्लिकन के साथ काम करूंगा। जनता बस इतना चाहती है कि उनका काम होता रहे। मैं जनता के लिए काम करने के लिए तैयार हूं।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2024 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा- ‘अमेरिका को फिर से महान और गौरवशाली बनाने के लिए मैं राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर रहा हूं।’ चुनाव के लिए औपचारिक रूप से घोषणा करने वाले डोनाल्ड ट्रम्प पहले प्रमुख दावेदार बन गए हैं। यानी 2024 में ट्रम्प का मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन से एक बार फिर कड़ा मुकाबला हो सकता है।