अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में 21 नवम्बर को प्रदेश की कला-संस्कृति झलकेगी, मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में 21 नवम्बर को प्रदेश की कला-संस्कृति झलकेगी, मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल

दिल्ली के प्रगति मैदान में चल अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में 21 नवम्बर को छत्तीसगढ़ का राज्य दिवस मनाया जाएगा। सरकार ने इस आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। बताया जा रहा है, इस आयोजन के दौरान दिल्ली वासियों को छत्तीसगए़ समृद्ध लोक कला और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में एम्फीथिएटर में छत्तीसगढ़ राज्य दिवस का का उद्घाटन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करने वाले हैं। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ पवेलियन का भ्रमण कर स्टालों का अवलोकन करेंगे। छत्तीसगढ़ के पवेलियन में ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ की झलक देखने को मिल रही है। पवेलियन में सशक्त ग्रामीण अर्थव्यवस्था व आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते छत्तीसगढ़ को दिखाने का प्रयास किया गया है। अधिकारियों ने बताया, सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोक नृत्य पेश किये जाएंगे। इसमें प्रमुख तौर पर गौर नृत्य, परब नृत्य, भोजली नृत्य, गेड़ी नृत्य, सुआ नृत्य, पंथी नृत्य और करमा नृत्य की प्रस्तुति होनी है। पिछले दिनों पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी व्यापार मेले में जाकर छत्तीसगढ़ पवेलियन को देखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *