छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, रायपुर रेंज में दो IG:

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, रायपुर रेंज में दो IG:

छत्तीसगढ़ में पुलिस महकमे का शक्ति समीकरण बदला है। पूर्व पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने एंटी करप्शन ब्यूरो-ACB और आर्थिक अपराध अनुसंधान ब्यूरो-EOW के मुखिया के तौर पर दमदार वापसी की है। संकेत साफ हैं कि इस मोर्चे पर पुलिस की सक्रियता बढ़ने जा रही है। ठीक एक साल पहले प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के सवाल पर अवस्थी को कार्यकाल पूरा होने से पहले ही हटाकर राज्य पुलिस अकादमी का महानिदेशक बना दिया गया था।

वरिष्ठ प्रशासनिक सूत्रों की माने तो पिछले दिनों प्रशासन और पुलिस महकमें की समीक्षा के बाद से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ACB और EOW में लंबित मामलों को लेकर नाराजगी जताई थी। उसके बाद ऐसे अफसर की तलाश तेज हुई जो सरकार को परिणाम दे। यह तलाश पूर्व DGP डीएम अवस्थी पर जाकर खत्म हुई है। क्लियरेंस मिलते ही 1986 बैच के IPS अवस्थी को ACB-EOW का महानिदेशक बनाने का आदेश जारी कर दिया गया। इसके साथ यह भी तय कर दिया गया कि ACB-EOW का महानिदेशक पद, प्रतिष्ठा और जिम्मेदारी में पुलिस महानिदेशक के समकक्ष यानी बराबर का होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *