बालोद शहर में शुक्रवार रात यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा के तहत मशाल रैली निकाली गई। ये यात्रा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मार्गों से होती हुई जयस्तंभ चौक तक पहुंची।वहां पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस मोनू अवस्थी ने लोगों को संबोधित किया और भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी दी।
पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा हमारे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही है। उनका उद्देश्य हर वर्ग को उनके मूल अधिकार दिलाना है। उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार की नीतियों से आम जनता परेशान है। देश को तोड़ने की कोशिश की जा रही है, इसलिए राहुल गांधी कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। वे इस दौरान लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और सबकी समस्याएं भी सुन रहे हैं।