महाराष्ट्र गवर्नर पर संजय राउत का पलटवार:कहा- कोश्यारी ने राज्यपाल की गरिमा खत्म की

महाराष्ट्र गवर्नर पर संजय राउत का पलटवार:कहा- कोश्यारी ने राज्यपाल की गरिमा खत्म की

शिवसेना सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्य में गवर्नर की गरिमा खत्म हो चुकी है। हम उन्हें गवर्नर मानने को तैयार नहीं हैं। वह सिर्फ BJP कार्यकर्ता रह गए हैं।

गवर्नर को निष्पक्ष होना चाहिए और अपनी बातों में गरिमा दिखानी चाहिए। लेकिन हमारे गवर्नर छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा फुले और सावित्रीबाई फुले पर बयान देते हैं। उन्होंने महाराष्ट्र का मजाक बना दिया है।

दरअसल, शनिवार को कोश्यारी ने कहा था कि छत्रपति शिवाजी राव पुराने समय के हीरो थे, नए जमाने के हीरो डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और नितिन गडकरी हैं। इस बयान से विवाद पैदा हो गया। विपक्षी दलों समेत मराठा संगठनों ने मांग रखी कि केंद्र सरकार कोश्यारी को गवर्नर पद से हटा दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *