CG पहुंचीं कांग्रेस की नई प्रभारी कुमारी शैलजा:CM भूपेश ने किया स्वागत, कार्यकर्ताओं ने बरसाए फूल;

CG पहुंचीं कांग्रेस की नई प्रभारी कुमारी शैलजा:CM भूपेश ने किया स्वागत, कार्यकर्ताओं ने बरसाए फूल;

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की नई प्रभारी रविवार को रायपुर पहुंच गई हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित कई मंत्री, विधायक, संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट में ही उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान कुमारी शैलजा ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का असर पूरे देश में दिख रहा है। छत्तीसगढ़ में चार साल हमारी सरकार ने बेहतरीन काम किए हैं। यहां के लोगों को अपनी पहचान दी गई है। पिछले सरकार के भ्रष्टाचार को खत्म किया गया है।

शाम करीब 8 बजे वे एयरपोर्ट से रवाना हुईं ताे उनके स्वागत में युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता बाइक रैली से उनके पीछे-पीछे चले। रास्ते में 12 जगहों पर मंच बनाकर प्रकोष्ठ और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश की। कई मंच से शैलजा को बड़ी माला भी पहनाई गई। इसके बाद शैलजा ने राजीव भवन में बैठक ली। इसमें उन्हें जिले से लेकर ब्लाक अध्यक्षों से परिचय कराया गया। साथ ही हाथ से हाथ जोड़ाे यात्रा को सफल बनाने का ब्लू प्रिंट तैयार किया गया।उनके दौरे को लेकर कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नई प्रभारी के आने पर कार्यकर्ता उत्साहित हैं। कांग्रेस ने 2023 में 75 प्लस का लक्ष्य रखा है। मुझे पूरा विश्वास है कि नई प्रभारी के नेतृत्व में हम इस लक्ष्य को हासिल करेंगे। वहीं कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि नई प्रभारी जमीनी स्तर की नेता हैं। उन्होंने विपरित परिस्थितियों में भी काम किया है। उन्हें सत्ता और संगठन दोनों का अनुभव है। उनके इस अनुभव का लाभ छत्तीसगढ़ कांग्रेस को एक नई ऊचाईयां देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *