कनाडा में सबसे ज्यादा भारतीय रह रहे:4.31 लाख अप्रवासी स्थायी निवासी घोषित

कनाडा में सबसे ज्यादा भारतीय रह रहे:4.31 लाख अप्रवासी स्थायी निवासी घोषित

कनाडा में बसने का सपना देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। कनाडा ने अप्रवासियों काे स्थायी निवासी योजना का स्तर बढ़ा दिया है और 2022 में इस लक्ष्य काे पूरा किया। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की देश में कुशल श्रमिकों की संख्या बढ़ाने की योजना के तहत 2022 में 4,31,000 से अधिक अप्रवासियों काे स्थायी निवासी श्रेणी में जोड़ा गया।

यह कनाडा के इतिहास में सबसे ज्यादा सालाना बढ़ोतरी है। इमिग्रेशन, रिफ्यूजी और सिटिजनशिप कनाडा के अनुसार, अप्रवासियों काे स्थायी निवासी बनाने के ट्रूडो सरकार द्वारा निर्धारित 2022 के लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है। यह 2021 के 4 लाख की तुलना में कहीं ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *