सेंसेक्स 316 अंक गिरकर 61,002 पर बंद, निफ्टी 91 अंक टूटा;

सेंसेक्स 316 अंक गिरकर 61,002 पर बंद, निफ्टी 91 अंक टूटा;

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पांचवें और आखिरी कारोबारी दिन, यानी शुक्रवार (17 फरवरी 23) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 316 अंक गिरकर 61,002 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 91 अंक की गिरावट रही। यह 17,944 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयरों में गिरावट और 8 शेयरों में तेजी रही।

आज अडाणी ग्रुप के 10 में से 6 स्टॉक्स में तेजी देखने को मिली। अडाणी विल्मर, पावर और NDTV के शेयरों में 5-5% की तेजी रही। अडाणी ग्रीन एनर्जी (2.04%), अंबुजा सीमेंट (1.94%) और अडाणी पोर्ट्स (0.061%) में भी तेजी देखने को मिली।

वहीं ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज में 4.32% की गिरावट रही। अडाणी ट्रांसमिशन और टोटल गैस में 5-5% की गिरावट देखने को मिली। ACC में भी 0.36% की गिरावट रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *