महाधिवेशन की तैयारियों में आठ और नेताओं को जिम्मेदारी:AICC-PCC के बीच समन्वय की जिम्मेदारी मिली

महाधिवेशन की तैयारियों में आठ और नेताओं को जिम्मेदारी:AICC-PCC के बीच समन्वय की जिम्मेदारी मिली

कांग्रेस ने केंद्रीय संगठन से आठ नेताओं को रायपुर महाधिवेशन की तैयारियों में समन्वय का जिम्मा सौंपा है। ये सभी नेता सचिव और संयुक्त सचिव हैं। इनको अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी से समन्वय करने की जिम्मेदारी मिली है। बताया जा रहा है, ये नेता एक-दो दिन में रायपुर पहुंच जाएंगे।

छत्तीसगढ़ में पहली बार होने जा रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन की तैयारियां जोरों पर हैं। पार्टी कोषाध्यक्ष पवन बंसल की अगुवाई में आयोजन समिति दो बार रायपुर आकर तैयारियों की समीक्षा कर चुकी है। इस बीच प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा प्रदेश कांग्रेस के नेताओं वाली स्वागत समिति की बैठक लेकर जिम्मेदारियां बांट चुकी हैं। अब कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नया आदेश जारी कर आठ नेताओं को नियुक्त किया है। इसमें पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार गोकुल बुटेल जैसे नाम शामिल हैं। कांग्रेस का यह महाधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *