ये हमारी जमीन है…यहां कन्नड़ बोलना पड़ेगा:हिंदी बोलने पर भड़का ऑटो ड्राइवर, पैसेंजर से की बहस

ये हमारी जमीन है…यहां कन्नड़ बोलना पड़ेगा:हिंदी बोलने पर भड़का ऑटो ड्राइवर, पैसेंजर से की बहस

कर्नाटक में हिंदी और कन्नर बोलने को लेकर ऑटो ड्राइवर और लेडी पैसेंजर्स के बीच तीखी बहस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वीडियो में ऑटो ड्राइवर को महिला यात्री पर कन्नड़ में बात करने के लिए चिल्लाते हुए देखा जा सकता है।

ड्राइवर कहता है- यह कर्नाटक हैं और यहां कन्नड़ बोलना पड़ेगा। इस दौरान उसने उत्तर भारतीयों के लिए भिखारी शब्द का भी इस्तेमाल किया। वहीं, लड़की कन्नड़ में बात करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद ऑटो वाले ने लड़की को उतार दिया।

ये घटना कब की है और कहां कि है ये स्पष्ट नहीं है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह वीडियो बेंगलुरु का बताया जा रहा है। वहीं, कई यूजर्स ने इस वीडियो को शनिवार को ट्विटर पर शेयर किया है।

जानकारी के मुताबिक, जिस लड़की से ऑटो वाले की लड़ाई हुई वह उत्तर भारतीय है। इसी वजह से उसने ऑटो वाले से हिंदी में बोलने की रिक्वेस्ट की। जिसपर ऑटो वाले ने जवाब दिया- यह कर्नाटक है, आपको कन्नड़ में बोलना है, मैं हिंदी में क्यों बोलूं…।

वीडियो बना रही महिला यात्रियों में से एक ने कहा- नहीं, हम कन्नड़ में बात नहीं करेंगे।

उसने ड्राइवर से आगे सवाल किया और पूछा- हम कन्नड़ में क्यों बोलेंगे?

जिस पर ऑटो ड्राइवर ने कहा- आप लोग उत्तर भारतीय भिखारी हो, कर्नाटक क्यों आए हो? यह हमारी भूमि है, आपकी भूमि नहीं है। मैं हिंदी में क्यों बोलूं?

अंत में लड़की उसे ‘ठीक है’ कहकर ऑटो से उतर जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *