इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 22वां मुक़ाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हरा दिया। यह मुंबई की आईपीएल 2023 में लगातार दूसरी जीत है। वहीं, कोलकाता को तीसरी हार का सामना करना पड़ा है।147 रन के स्कोर पर मुंबई का तीसरा विकेट गिरा है। तिलक वर्मा 25 गेंद में 30 रन बनाकर आउट हुए। सुयश शर्मा ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। तिलक ने अपनी पारी में तीन चौके और एक सिक्स लगाया। 176 रन के स्कोर पर मुंबई की टीम का चौथा विकेट गिरा। कप्तान सूर्यकुमार यादव 25 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंन अपनी पारी में चार चौके और तीन सिक्स लगाए। शार्दुल ठाकुर ने उन्हें विकेटकीपर रहमनुल्लाह गुरबाज के हाथों कैच कराया। 184 रन के स्कोर पर मुंबई की आधी टीम पवेलियन लौट गई। नेहल वधेरा चार गेंद में छह रन बनाकर आउट हुए। लोकी फर्ग्यूसन ने उन्हें रहमनुल्लाह गुरबाज के हाथों कैच कराया।
