बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय करने वाली ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के नाम ऑस्कर 2021 का बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड हो सकता है। ऐसा हम नहीं हॉलीवुड की लीडिंग वेबसाइट का मानना है। प्रियंका को यह अवॉर्ड उनकी फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ के लिए मिल सकता है। यह वेबसाइट हर साल ऑस्कर के पहले यह सर्वे करती है, जिसमें इस बार प्रियंका को यह अवॉर्ड मिलने की संभावना ज्यादा है।
इनसे होगा प्रियंका का मुकाबला
प्रियंका को जिस फिल्म के लिए यह अवॉर्ड मिल सकता है, वह नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसका डायरेक्शन रामिन बहरानी ने किया है। यह फिल्म अरविंद अडिगा के इसी नॉवेल द व्हाइट टाइगर पर ही आधारित है। दावा किया जा रहा है इस फिल्म में प्रियंका के कभी न देखे गए अवतार से लोग रूबरू होंगे। प्रियंका को मैरिल स्ट्रीप, हान येनरी, क्रिस्टीन स्कॉट थॉमस और ऑलिविया कॉलमेन जैसी नामी एक्टर्स के साथ रखा गया है।