किदांबी श्रीकांत ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए दो भारतीय खिलाड़ियों के मुकाबले में लक्ष्य सेन को सीधे गेम में हराकर इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। जबकि दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु का सफर दूसरे दौर में हार के साथ खत्म हो गया है। सिंधू की हार के साथ ही महिला एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गयी। पुरुष एकल के दूसरे दौर के मुकाबले में लक्ष्य ने श्रीकांत को कड़ी टक्कर दी लेकिन विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर रह चुके अनुभवी खिलाड़ी ने 45 मिनट तक चले मैच को 21-17 22-20 से अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों के तीन मैचों श्रीकांत की यह तीसरी जीत है। सातवीं वरीयता प्राप्त प्रणय ने हांगकांग के एंगस लोंग को 43 मिनट तक चले मुकाबले में 21-18, 21-16 से मात दी।