लापता हुई टाइटन पनडुब्बी का मलबा अटलांटिक महासागर में मिल गया है। ये टाइटैनिक जहाज के मलबे से 1600 दूर मिला है। पनडुब्बी 18 जून की शाम को पायलट समेत चार टूरिस्ट को लेकर टाइटैनिक का मलबा दिखाने गई थी, लेकिन 1:45 घंटे बाद लापता हो गई थी। गुरुवार शाम अमरीकी कोस्ट गार्ड के अधिकारियों ने इन पांचों की मौत की पुष्टि की। हालांकि, इनके शव अब तक बरामद नहीं हुए हैं।
अमरीकी कोस्ट गार्ड के रिअर एडमिरल जॉन मॉगर ने कहा, ‘अटलांटिक महासागर में पनडुब्बी के मलबे को रिमोटली ऑपरेटेड व्हीकल से खोजा गया। संभव है कि इसमें विस्फोट हुआ हो। हालांकि, अभी यह बताना जल्दबाजी होगी कि विस्फोट कब हुआ। इस बारे में अभी बहुत से सवाल हैं, जिनके जवाब तलाशने हैं।’इस हादसे में जिन पांच लोगों की मौत हुई:
ब्रिटिश बिजनेसमैन हामिश हार्डिंग
हामिश हार्डिंग संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले एक ब्रिटिश अरबपति व्यवसायी हैं। हार्डिंग इससे पहले भी समुद्र की गहराईयों में उतरा करते थे। उनके नाम पर कई साहसी अभियान दर्ज है।
हामिश हार्डिंग एक्शन ग्रुप के संस्थापक और विमान ब्रोकरेज कंपनी एक्शन एविएशन के अध्यक्ष थे। वह न केवल एक पायलट के रूप में आकाश में गए, बल्कि एक खोजकर्ता के रूप में समुद्र की गहराई में भी गए और यहां तक कि एक पर्यटक के रूप में अंतरिक्ष में भी गए।
फ्रांस के ड्राइवर पॉल-हेनरी
फ्रांस के ड्राइवर पॉल-हेनरी नार्जियोलेट का जन्म शैमॉनिक्स में हुआ था, लेकिन उन्होंने अपना बचपन अपने माता-पिता के साथ अफ्रीका में बिताया। उन्होंने 20 वर्षों से अधिक समय तक फ्रांसीसी नौसेना में सेवा की और कमांडर के पद तक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने गहरी पनडुब्बियों में विशेषज्ञता हासिल की और 1987 में पहली टाइटैनिक रिकवरी परियोजना का संचालन किया।
पाकिस्तानी कारोबारी शहजादा दाऊद, उनका बेटा सुलेमान
शहजादा पाकिस्तानी कंग्लोमरेट एन्ग्रो कॉर्पोरेशन के वाइसचेयरमैन थे। ये कंपनी फर्टिलाइजर्स बनाती है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, शहजादा अपनी पत्नी क्रिस्टीन और बच्चों अलीना और सुलेमान के साथ साउथ वेस्ट लंदन में रहते हैं।
शहजादा अपने परिवार द्वारा शुरू किए गए नॉन प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन दाऊद फाउंडेशन के लिए काम करते हैं, इसके साथ ही वो कैलिफोर्निया के रिसर्च ऑर्गनाइजेशन इंस्टिट्यूट के लिए भी काम करते हैं। एक स्टेटमेंट में दाऊद फैमिली ने कहा है कि उन्हें अलग-अलग तरह के नैचुरल हैबिटेट को एक्स्लोर करने का शौक था।
ओशनगेट कंपनी के CEO स्टॉकटॉन रश
स्टॉकटन रश उस पनडुब्बी के मालिक थे, जिसमें सवार होकर ये सभी लोग टाइटैनिक का मलबा देखने गए थे। स्टॉकटॉन रश ओशनगेट एक्सपीडिशन के मुख्य कार्यकारी हैं, जो कंपनी वाणिज्यिक परियोजनाओं, वैज्ञानिक अनुसंधान और अन्वेषण के लिए सबमर्सिबल सेवाएं प्रदान करती है।