मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया, CM बघेल ने जताई नाराजगी;

मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया, CM बघेल ने जताई नाराजगी;

 मणिपुर में मानवता को झकझोर देने वाली वारदात हुई है। महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड लगाने की इस घटना के बाद हिंसा भड़क उठी। इस मामले में पीएम मोदी ने दुख जताया। इस दौरान की घटना की तुलना छत्तीसगढ़ से करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखा हमला बोला है। सीएम ने कहा कि मणिपुर घटना को दबाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी कुछ भी बोल रहे हैं। घटना की तुलना छत्तीसगढ़ से करना राजनीति से प्रेरित है।सीएम ने आगे कहा कि मणिपुर की घटना मानवता की आत्मा को झकझोर देने वाली घटना है। देश के प्रधान के रूप में जब ऐसी घटना पर एक मजबूत स्टैंड लेना चाहिए। तब भी प्रधानमंत्री को चुनाव प्रचार दिखाई दे रहा है। यह बहुत दुर्भाग्यजनक है। आगे कहा कि देश देख रहा है कि मणिपुर में “डबल इंजन” की सरकार से कैसा “ट्रबल” बना हुआ है। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सिर्फ चुनावी राजनीति से देश चलाना चाहते हैं, देश ऐसे नहीं चलता। पीएम मोदी छत्तीसगढ़ और राजस्थान का नाम लेकर अभी भी मणिपुर की घटना को आप छिपाना चाह रहे हैं। जुमलेबाज़ी बंद कीजिए प्रधानमंत्री जी। छत्तीसगढ़ को बदनाम मत कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *