मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी;

मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी;

महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश आफत बनकर बरस रही है। दोनों राज्यों में भारी बारिश से हाहाकार की स्थिति है। यहां कुछ ही घंटों में महीने भर की बारिश हो जा रही है। इससे जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त है। गुजरात-महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश से जलजमाव की स्थिति हो गई है। नदी-नाले सब डूब गए हैं, सड़कें झील जैसी बन गई है। गुजरात में बारिश ने इस कदर तबाही मचाई कि गाड़ियां कागजों की तरह पानी में बहती हुई नजर आ रही हैं। वहीं महाराष्ट्र के कई जिलों में सड़कों पर पानी 5 फीट तक पहुंच गया है। इस बीच मौसम विभाग ने गुजरात के लिए एक नई चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी के अनुसार कल यानी की 22 जुलाई को गुजरात में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के अनुसार गुजरात में 22 जुलाई को अत्यंत बारिश की आशंका है। इसे लेकर आईएमडी ने गुजरात के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो 22 जुलाई को गुजरात में 204.4 एमएम से ज्यादा बारिश हो सकती है। आम तौर पर 204 एमएम बारिश एक सप्ताह में होती है। लेकिन जब एक ही दिन में एक सप्ताह की बारिश हो जाए तो हालात कितन दुभर हो जाएंगे इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *