भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO 21 अक्टूबर को सुबह सात से नौ बजे के बीच पहला गगन मिशन करेगा लांच;

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO 21 अक्टूबर को सुबह सात से नौ बजे के बीच पहला गगन मिशन करेगा लांच;

 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO 21 अक्टूबर को सुबह सात से नौ बजे के बीच पहला गगन मिशन लांच करेगा। यह मुख्य मिशन से पहले प्रायोगिक मिशन होगा। श्री हरिकोटा के सतीश धवन केंद्र से पहला मिशन लांच किया जाएगा। TV-D1 में क्रू मॉडयूल को अंंतरिक्ष में भेजा और वापस लाया जाएगा। इस प्रायोगिक मिशन में गगनयान के अंदर का वातावरण उस तरह नहीं है जिस तरह मानवयुक्त गगनयान का होगा।इसरो ने 2024 में मानव मिशन गगनयान की योजना तैयार की है। यह भारत का पहला मिशन होगा। तीन दिन के मिशन में 3 सदस्यों के दल को 400 किलोमीटर दूर पृथ्वी की कक्षा में भेजा जाएगा। गगन की लैंडिंग समुद्र में होगी। भारत को भी यह कामयाबी मिलती है तो मानव मिशन को अंजाम देने वाला चौथा देश हो जाएगा। अमरीका, चीन और रूस पहले कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *