सांस्कृतिक विशिष्टताओं के साथ एक भारत-श्रेष्ठ भारत निर्माण में युवा योगदान दे : श्री मंगुभाई पटेल;

सांस्कृतिक विशिष्टताओं के साथ एक भारत-श्रेष्ठ भारत निर्माण में युवा योगदान दे : श्री मंगुभाई पटेल;

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश और मिज़ोरम धरती पर प्रकृति की अनुपम सौगात है। दोनों प्रदेशों की संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता की देश में विशिष्ट पहचान है। दोनों राज्य भारत की भौगोलिक, सांस्कृतिक विविधता की समृद्धता के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा और मज़बूत लोकतांत्रिक देश है, जिसमें विकास के सबको समान अवसर मिलते है। उन्होंने युवाओं का आव्हान किया है कि सांस्कृतिक विशिष्टताओं का संरक्षण और संवर्द्धन में एक भारत-श्रेष्ठ भारत बनाने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें।

 राज्यपाल श्री पटेल ने राजभवन में आयोजित अरुणाचल प्रदेश और मिज़ोरम राज्यों के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने दोनों प्रदेशों के निवासियों को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री संजय कुमार शुक्ला और अरुणाचल एवं मिजोरम प्रदेश के मध्यप्रदेश में निवासरत मूल निवासी मौजूद थे।

 राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि मिज़ोरम और अरुणाचल प्रदेश दोनों ही राज्य सामाजिक और भौगोलिक दृष्टि से देश के महत्वपूर्ण राज्य है। ये घने जंगलों, झीलों-झरनों, वनस्पति और जीव-जंतुओं से भरपूर सांस्कृतिक विविधताओं के क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश की विविधता में एकता की विरासत को मज़बूत बनाने, राष्ट्रीय सुरक्षा और राज्यों के बुनियादी विकास पर फ़ोकस किया है। उत्तरपूर्वी राज्यों में कृषि विकास को गति देने कार्यबल का गठन किया गया है। कई दशकों से लंबित पुल, सड़कें, रेलवे लाइन, सुरंगे, हवाई अड्डे और उड़ानों की परियोजनाएं पूर्ण होने से क्षेत्र के बुनियादी विकास में गति आयी है, जिससे युवाओं के लिए नए अवसर भी निर्मित हुए हैं।

राज्यपाल श्री पटेल का कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश के प्रतिनिधियों ने परंपरागत टेंगा परिधान और मिज़ोरम राज्य के प्रतिनिधियों ने पारंपरिक टोपी और अंग वस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया। राज्यपाल श्री पटेल का पुष्पगुच्छ से मेजर सी.एस.आर – 21 कोर जिमी लालरिन फेला ने अभिनंदन और आभार प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *