इंडियन प्रीमियर लीग 2024 148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी रही और यशस्वी जायसवाल-तनुष कोटियान ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। दोनों जिस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे, उसे देख लग रहा था कि मैच आसानी से राजस्थान जीत जाएगी। हालांकि इसके बाद पंजाब के गेंदबाजों ने ऐसा कहर बरपाया कि टीम ने 115 तक 5 विकेट गंवा दिए। क्रीज पर मौजूद वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज शिमरन हेटमायर से उम्मीद थी कि वह आसानी से मैच निकाल ले जाएंगे। उन्होंने ऐसा किया भी और 1 गेंद पहले ही राजस्थान को 3 विकेट से जीत दिला दी। हेटमायर 10 गेंदों में 27 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें उन्होंने 3 छक्के और 1 चौका लगाया। के 27वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 147 रन बनाए। 148 रन के लक्ष्य को हासिल करने में पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने राजस्थान के बल्लेबाजों के पसीने छुड़ा दिए लेकिन शिमरन हेटमायर ने बाजी पलटी और आखिरी ओवर में एक गेंद रहते रॉयल्स को जीत दिला दी। यह राजस्थान रॉयल्स की इस सीजन 5वीं जीत है और वह 10 अंकों के साथ मजबूती से अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है। पंजाब किंग्स हार के बावजूद भी अपने 8वें स्थान से नहीं खिसकी है।