दिल्ली में तापमान गिरने के साथ ही वायु प्रदूषण भी बढ़ा

दिल्ली में तापमान गिरने के साथ ही वायु प्रदूषण भी बढ़ा

दिल्ली में तापमान गिरने के साथ ही वायु प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी के 25 इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 और 400 के बीच में पहुंच चुका है। इसके चलते आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोगों के स्वास्थ्य के लिए चिंताजनक स्थिति बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड सीसीबी के अनुसार बुधवार सुबह 7:30 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 354 अंक बना हुआ है। जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 181, गुरुग्राम में 248, गाजियाबाद में 320, ग्रेटर नोएडा में 196 और नोएडा में 304 अंक बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *