ब्रिटिश यूनिवर्सल बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज़ एचएसबीसी को नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर मिल गया है। कंपनी ने पैम कौर को सीएफओ चुना है, जो भारतीय मूल की महिला है। लंदन में रहने वाली पैम 2013 से एचएसबीसी से जुडी हुई है और पिछले 11 साल में उन्हें 3 बार प्रमोशन मिले हैं। 60 साल की पैम अगले साल की शुरुआत से यानी कि 1 जनवरी, 2025 से एचएसबीसी के सीएफओ पद की ज़िम्मेदारी संभालेगी।एचएसबीसी की स्थापना 3 मार्च, 1865 को हुई थी। तब से अब तक यह पहला मौका है जब कंपनी ने पैम के रूप में एक महिला को सीएफओ पद की ज़िम्मेदारी सौंपी है।