मध्य प्रदेश में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने के कारण मानसून जमकर बरस रहा है। शहडोल में बीते 24 घंटे में 4 इंच बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश में 20 जून से 6 जुलाई तक बादल फटने की 19 घटनाएं हुईं। 23 बार बाढ़ और 19 बार लैंडस्लाइड हुई। श्रीनगर में तेज बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुई है। इसके चलते बद्रीनाथ हाईवे बंद हो गया है। वाहनों को सुरक्षा के लिए रोक दिया गया है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भारी बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी इलाके में एक पुल बह गया। रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में देर रात से रुक-रूककर तेज बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने आज मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में भी भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।