अमरनाथ यात्रा : 4 दिन में 50 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए

अमरनाथ यात्रा : 4 दिन में 50 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए

अमरनाथ यात्रा के पहले 4 दिनों में 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए हैं। इस सल्ल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हुई थी। चौथे दिन रविवार को 21,512 तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंचे। 38 दिन तक चलने वाली यात्रा पहलगाम और बालटाल दोनों रूट से जारी है। समापन 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन होगा। पिछले साल यात्रा 52 दिन चली थी और 5 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *