केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आंध्र प्रदेश में रखी ड्रोन सिटी और स्पेस सिटी की आधारशिला

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आंध्र प्रदेश में रखी ड्रोन सिटी और स्पेस सिटी की आधारशिला

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने विशाखापत्तनम में आयोजित 30वें सीआईआई साझेदारी शिखर सम्मेलन के अवसर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नारा चंद्रबाबू नायडू के साथ वर्चुअल माध्यम से आंध्र प्रदेश में ड्रोन सिटी और स्पेस सिटी की आधारशिला रखी।

केंद्रीय मंत्री ने सूचना प्रौद्योगिकी के विकास में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के योगदान की सराहना की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने कुरनूल के निकट ओर्वाकल औद्योगिक नोड में लगभग 300 एकड़ में भारत की पहली समर्पित ‘ड्रोन सिटी’ स्थापित करने की पहल की है। उन्होंने उच्च गुणवत्ता वाले ड्रोन उत्पादन में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस पहल को महत्वपूर्ण बताया और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में ड्रोनों के प्रभावी उपयोग का भी उल्लेख किया।

इसके साथ ही, श्री गोयल ने भारतीय रॉकेट प्रक्षेपण केंद्र श्रीहरिकोटा के निकट ‘अंतरिक्ष शहर’ के निर्माण की पहल की भी प्रशंसा की।

श्री गोयल ने निवेशकों को आकर्षित करने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि राज्य जीएसटी की 100% वापसी और 20% पूंजी निवेश की प्रतिपूर्ति के लिए एस्क्रो खाता बनाकर इस प्रणाली को राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त कर रहा है, जो निवेशकों के लिए एक बड़ा संदेश है।

उन्होंने यह कहते हुए अपनी बात समाप्त की कि प्रधानमंत्री का सपना – हर किसान के खेत में ड्रोन और हर भारतीय के पास स्मार्टफोन – स्वर्ण आंध्र 2047 और विकसित भारत 2047 के तहत पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *