स्टॉक मार्केट न्यूज़

स्टॉक मार्केट न्यूज़

शेयर बाजार में आज सुस्ती: सेंसेक्स 100 अंक टूटा, निफ्टी 26,150 के स्तर पर आया

आज यानी 23 दिसंबर को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की जा रही है। सेंसेक्स 100 से अधिक अंकों की गिरावट के साथ 85,400 के करीब ट्रेड कर रहा है, वहीं निफ्टी भी 30 अंक फिसलकर 26,150 के स्तर पर बना हुआ है। बाजार में आज आईटी और फार्मा सेक्टर में बिकवाली का दबाव है, जबकि बैंकिंग और मेटल शेयरों में खरीदारी देखी जा रही है। आज बाजार की नजर KSH इंटरनेशनल के आईपीओ की लिस्टिंग पर भी रहेगी।

विदेशी बाजारों की बात करें तो एशियाई और अमेरिकी बाजारों में तेजी का माहौल है। जापान का निक्केई और कोरिया का कोस्पी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 4,058 करोड़ रुपये की बड़ी खरीदारी कर बाजार को सहारा दिया, जबकि विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 457 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *