मध्यप्रदेश में वर्ष 2026 होगा ‘कृषि कल्याण वर्ष’, 15 बड़े विभाग मिलकर बदलेंगे किसानों की तकदीर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि राज्य सरकार गांवों, गरीबों और किसानों के समग्र उत्थान के लिए वर्ष 2026 को ‘कृषि कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाएगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य किसानों को समृद्ध और सशक्त बनाना है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक विभाग का कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि इसमें किसान कल्याण, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता और ऊर्जा सहित 15 से अधिक बड़े विभाग एक साथ मिलकर काम करेंगे।

इस विशेष वर्ष के दौरान कृषि आधारित उद्योगों के विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा। मंडी बोर्ड, एमपी एग्रो और ग्रामीण आजीविका मिशन जैसी संस्थाएं संयुक्त रूप से रोजगार आधारित गतिविधियों का संचालन करेंगी। सरकार का लक्ष्य प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है, जिसके लिए किसानों को आवश्यक अनुदान भी प्रदान किया जाएगा। साथ ही, हर जिले में विशेष स्टॉल्स और मार्केट स्थापित किए जाएंगे ताकि किसानों के प्राकृतिक उत्पादों को सीधे जनता तक पहुंचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *