विस्तार: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनकल्याणकारी योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन के लिए ‘संकल्प से समाधान अभियान-वन’ की घोषणा की है। यह अभियान 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक संचालित होगा और 106 प्रमुख योजनाओं पर केंद्रित रहेगा। अभियान को चार चरणों में बांटा गया है:
- प्रथम चरण (12 जन. – 15 फर.): कर्मचारी घर-घर जाकर आवेदन प्राप्त करेंगे।
- द्वितीय चरण (16 फर. – 16 मार्च): क्लस्टर स्तर पर शिविरों का आयोजन होगा।
- तृतीय चरण (16 मार्च – 26 मार्च): ब्लॉक स्तर पर लंबित शिकायतों का निपटारा होगा।
- चतुर्थ चरण (26 मार्च – 31 मार्च): जिला स्तर पर अंतिम निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि 31 मार्च तक प्राप्त सभी आवेदनों का अनिवार्य रूप से निराकरण हो जाना चाहिए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।