गृह मंत्री अमित शाह ने किया NIDMS का उद्घाटन; आतंकवाद के खिलाफ देश को मिला ‘नेक्स्ट जेनरेशन’ सुरक्षा कवच

गृह मंत्री अमित शाह ने किया NIDMS का उद्घाटन; आतंकवाद के खिलाफ देश को मिला ‘नेक्स्ट जेनरेशन’ सुरक्षा कवच

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के ‘नेशनल आईईडी डेटा Management System’ (NIDMS) का लोकार्पण किया। इस अवसर पर गृह सचिव, आईबी निदेशक और एनएसजी के महानिदेशक सहित राज्यों के पुलिस प्रमुख भी उपस्थित थे।

श्री शाह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 6 वर्षों में डेटा को व्यवस्थित करने का अभूतपूर्व कार्य हुआ है। NIDMS एक ऐसा एकीकृत प्लेटफॉर्म होगा जो देशभर की सुरक्षा एजेंसियों (NIA, ATS और राज्यों की पुलिस) को आईईडी धमाकों और आतंकी गतिविधियों से जुड़ा डेटा एक क्लिक पर उपलब्ध कराएगा। उन्होंने इसे ‘One Nation, One Data Repository’ की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। गृह मंत्री ने यह भी घोषणा की कि अयोध्या में एनएसजी का नया हब बनने के बाद यह बल देश के किसी भी कोने में मात्र 90 मिनट के भीतर पहुँचने में सक्षम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *