स्टॉक मार्केट न्यूज़

स्टॉक मार्केट न्यूज़

शेयर बाजार में सोमवार की सुस्त शुरुआत: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, रियल्टी और मीडिया शेयरों में भारी बिकवाली

भारतीय शेयर बाजार के लिए सप्ताह का पहला दिन निराशाजनक रहा। सोमवार, 12 जनवरी को शुरुआती कारोबार के दौरान बाजार में लाल निशान पर ट्रेडिंग देखी गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 600 अंक की गिरावट के साथ 82,000 के स्तर पर आ गया है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 170 अंक फिसलकर 25,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेक्टर का हाल: आज के सत्र में सबसे ज्यादा दबाव रियल्टी, मीडिया और ऑटो सेक्टर के शेयरों पर देखा जा रहा है। निफ्टी मीडिया इंडेक्स में 1.43% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स के 30 प्रमुख शेयरों में से 25 गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं, जबकि केवल 5 शेयरों में मामूली बढ़त देखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *