गांधीनगर में मोदी-मर्ज की शिखर वार्ता: साबरमती में चरखा चलाने के बाद प्रधानमंत्री और जर्मन चांसलर के बीच द्विपक्षीय चर्चा

गांधीनगर में मोदी-मर्ज की शिखर वार्ता: साबरमती में चरखा चलाने के बाद प्रधानमंत्री और जर्मन चांसलर के बीच द्विपक्षीय चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन दिवसीय गुजरात दौरे के अंतिम दिन सोमवार को कूटनीतिक गतिविधियों का केंद्र गांधीनगर रहा। महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में पीएम मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के बीच उच्च स्तरीय द्विपक्षीय वार्ता आयोजित की गई। इस बैठक में दोनों देशों के साझा हितों और रणनीतिक साझेदारी पर विस्तार से चर्चा हुई।

इससे पहले, दिन की शुरुआत बेहद खास रही। दोनों शीर्ष नेताओं ने अहमदाबाद के ऐतिहासिक साबरमती आश्रम का दौरा किया और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। आश्रम की गेस्ट बुक में चांसलर मर्ज ने गांधीजी के विचारों की प्रशंसा करते हुए लिखा कि शांति, अहिंसा और व्यक्तिगत गरिमा में गांधीजी का विश्वास आज के दौर में पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक और आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *