भोपाल के बड़ा तालाब पर ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’ का भव्य शंखनाद आज; सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

भोपाल के बड़ा तालाब पर ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’ का भव्य शंखनाद आज; सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

भोपाल: मध्यप्रदेश के सबसे बड़े खेल महाकुंभ ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’ का आज यानी 13 जनवरी को शाम 6 बजे रंगारंग शुभारंभ होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी के बोट क्लब (वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी) पर इस महोत्सव की शुरुआत करेंगे। उद्घाटन समारोह में वॉटर प्रोजेक्शन, लेजर शो और भव्य आतिशबाजी के साथ मशहूर गायक शेफाली अल्वारेस और दिव्या कुमार अपनी प्रस्तुतियों से जोश भरेंगे।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर बताया कि देश में पहली बार खेल विभाग और सभी मान्यता प्राप्त खेल संघों के संयुक्त समन्वय से यह आयोजन हो रहा है। इस महाकुंभ में प्रदेश के लगभग 1.50 लाख खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उद्घाटन सत्र के दौरान ही खेलों का लोगो, टी-शर्ट, टॉर्च, एंथेम और मैस्कॉट (शुभंकर) भी लॉन्च किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *