सारंगपुर में रोजगार का महाकुंभ: सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- क्षेत्रीय स्तर पर युवाओं को मिल रहे वैश्विक अवसर

सारंगपुर में रोजगार का महाकुंभ: सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- क्षेत्रीय स्तर पर युवाओं को मिल रहे वैश्विक अवसर

भोपाल/राजगढ़: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल के रवीन्द्र भवन से वर्चुअली जुड़कर राजगढ़ जिले के सारंगपुर में आयोजित ‘युवा संगम रोजगार मेला-2026’ को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं के सपनों को साकार करना राज्य सरकार का मुख्य संकल्प है। उन्होंने बताया कि स्टार्टअप नीति और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियों से जोड़ा जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि रोजगार केवल आय का साधन नहीं, बल्कि स्वाभिमान का माध्यम है। मेले में राजगढ़ के अलावा शाजापुर, सीहोर, आगर-मालवा, देवास, भोपाल और गुना जिलों के युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में एमएसएमई मंत्री श्री चैतन्य काश्यप भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को रोजगार देने वाली कंपनियों की सराहना करते हुए इसे परमात्मा की सेवा के समान बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *