मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को ‘नक्सल मुक्त’ घोषित करने पर पुलिस बल को दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को ‘नक्सल मुक्त’ घोषित करने पर पुलिस बल को दी बधाई

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में ‘आईपीएस सर्विस मीट’ का शुभारंभ करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस की ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश से नक्सलियों का पूरी तरह सफाया करना एक “असंभव” कार्य था, जिसे पुलिस बल ने अपनी बहादुरी से संभव कर दिखाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस सफलता पर संतोष व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में संगठित अपराध और राष्ट्रविरोधी ताकतों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने पुलिस विभाग के लिए दो बड़ी घोषणाएं भी कीं:

  1. पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की पदोन्नति (प्रमोशन) की स्वीकृति जल्द दी जाएगी।
  2. विभाग में बड़े पैमाने पर नई भर्तियां की जाएंगी।

डीजीपी कैलाश मकवाना ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान में शहीद निरीक्षक आशीष शर्मा के परिवार को सरकार ने 1 करोड़ रुपये की सहायता और उनके भाई को उप-निरीक्षक पद पर नियुक्ति दी है, जो सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *