दावोस: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF-2026) में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को भारत के एक प्रमुख और उभरते निवेश गंतव्य के रूप में मजबूती से पेश किया। ‘इन्वेस्ट इन इंडिया: मध्यप्रदेश – एक रणनीतिक निवेश केंद्र’ विषय पर आयोजित राउंडटेबल बैठक में मुख्यमंत्री ने वैश्विक निवेशकों को राज्य की सुदृढ़ बुनियादी संरचना और प्रचुर संसाधनों के बारे में जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सुगम व्यापार वातावरण (Ease of Doing Business) के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ऑटोमोबाइल, फार्मा, आईटी, और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों को निवेश के लिए सबसे उपयुक्त बताया। डॉ. यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य में रोजगार सृजित करने वाले उद्योगों को विशेष सहयोग दिया जाएगा। यदि किसी बड़े निवेश प्रस्ताव को विशेष रियायतों की आवश्यकता होगी, तो ‘कैबिनेट कमेटी फॉर इन्वेस्टमेंट प्रमोशन’ उन पर सकारात्मक रूप से विचार करेगी। बैठक में राज्य की कनेक्टिविटी और जल-भूमि की उपलब्धता को निवेशकों के लिए बड़ी ताकत बताया गया।