शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी: सेंसेक्स 84,000 के पार, ग्लोबल संकेतों और FII की खरीदारी से लौटी रौनक
भारतीय शेयर बाजार में आज यानी 9 फरवरी को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शानदार तेजी देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 400 अंकों की बढ़त के साथ 84,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 100 अंकों से अधिक की मजबूती के साथ 25,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेक्टरवार प्रदर्शन और शेयर की स्थिति बाजार की इस तेजी में मुख्य रूप से मेटल, बैंकिंग और आईटी सेक्टर के शेयरों का बड़ा योगदान है। सेंसेक्स के 30 प्रमुख शेयरों का विश्लेषण करें तो 19 शेयरों में लिवाली (तेजी) देखी जा रही है, जबकि 11 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। निवेशकों का उत्साह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों मोर्चों पर सकारात्मक है।