मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बजट 2026-27 के प्रस्तावों को दी हरी झंडी, 18 फरवरी को विधानसभा में पेश होगा सर्वसमावेशी बजट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बजट 2026-27 के प्रस्तावों को दी हरी झंडी, 18 फरवरी को विधानसभा में पेश होगा सर्वसमावेशी बजट

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष मंगलवार को मंत्रालय में वित्तीय वर्ष 2026-27 के आगामी बजट का विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया गया। मुख्यमंत्री ने बजट प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए कहा कि इसमें समाज के सभी वर्गों के कल्याण और प्रदेश के सर्वांगीण विकास का विशेष ध्यान रखा गया है। यह बजट राज्य की प्रगति को नई गति देने वाला और वर्तमान आर्थिक परिप्रेक्ष्य में अत्यंत संतुलित है।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा और वित्त विभाग की टीम द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। मंत्रि-परिषद के समक्ष भी बजट प्रस्तावों को रखा गया, जहाँ इस पर विस्तृत चर्चा हुई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा 18 फरवरी को विधान सभा में राज्य का बजट प्रस्तुत करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन और वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *