टी-20 वर्ल्ड कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की पहली जीत, आयरलैंड को 67 रनों से हराया ;

टी-20 वर्ल्ड कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की पहली जीत, आयरलैंड को 67 रनों से हराया ;

कोलंबो: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 14वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। बुधवार को कोलंबो में खेले गए ग्रुप-बी के एक तरफा मैच में कंगारू टीम ने आयरलैंड को 67 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 182 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। जवाब में आयरलैंड की टीम 16.5 ओवरों में सिर्फ 115 रनों पर सिमट गई।

आयरलैंड की पारी के दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना भी हुई, जब उनके कप्तान पॉल स्टर्लिंग पहली ही गेंद पर रिटायर हर्ट हो गए और उसके बाद वापस बल्लेबाजी के लिए नहीं उतर सके। आयरलैंड के लिए जॉर्ज डॉकरेल ने सर्वाधिक 41 रन बनाए, जबकि लोरकन टकर ने 24 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की जीत के असली हीरो गेंदबाज रहे; एडम जम्पा और नाथन एलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-4 विकेट चटकाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *