जेवरातों और कीमती धातुओं में निवेश करने वालों के लिए बड़ी खबर है। चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है, आज इसमें ₹2,949 की कमी आई। वर्तमान में एक किलो चांदी की कीमत ₹2,39,484 है। वहीं, सोना आज मामूली रिकवरी दिखाते हुए ₹1,54,080 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
बाजार के ऐतिहासिक आंकड़ों पर नजर डालें तो 29 जनवरी को सोने ने ₹1,76,121 और चांदी ने ₹3,85,933 का अपना उच्चतम स्तर (All-time high) छुआ था। उस रिकॉर्ड स्तर के मुकाबले अब चांदी करीब ₹1.46 लाख और सोना लगभग ₹22 हजार सस्ता मिल रहा है। पिछले तीन दिनों की बात करें तो चांदी में ₹26,965 की भारी गिरावट दर्ज की गई है।