टी-20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने इटली को 24 रनों से दी मात, सुपर-8 की रेस में मजबूती से बरकरार

टी-20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने इटली को 24 रनों से दी मात, सुपर-8 की रेस में मजबूती से बरकरार

कोलकाता: कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेले गए ग्रुप-सी के रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने इटली को 24 रनों से हराकर सुपर-8 की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 202 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में इतालवी टीम संघर्ष के बावजूद 20 ओवर में 178 रनों पर सिमट गई।

इंग्लैंड की जीत के हीरो विल जैक्स रहे, जिन्होंने महज 22 गेंदों पर 3 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 53 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली के लिए बेन मेनेंटी (60 रन) और जस्टिन मोस्का (43 रन) ने 92 रनों की शानदार साझेदारी कर इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ाई थीं, लेकिन सैम करन और जैमी ओवरटन की धारदार गेंदबाजी (दोनों को 3-3 विकेट) ने पासा पलट दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *