टी-20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर: श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया , कंगारू टीम के बाहर होने का खतरा बढ़ा

टी-20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर: श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया , कंगारू टीम के बाहर होने का खतरा बढ़ा

सोमवार को पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-बी के मुकाबले में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम टूर्नामेंट से लगभग बाहर होने की कगार पर पहुँच गई है। अब ऑस्ट्रेलिया की किस्मत पूरी तरह से जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच होने वाले मैच पर टिकी है। यदि मंगलवार को जिम्बाब्वे, आयरलैंड को हरा देता है, तो ऑस्ट्रेलिया का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा।

मैच की बात करें तो श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड (56) और मिचेल मार्श (54) के बीच हुई शतकीय साझेदारी की बदौलत 20 ओवरों में 181 रनों का स्कोर खड़ा किया, लेकिन पूरी टीम ऑलआउट हो गई। जवाब में श्रीलंका ने पथुम निसंका के विस्फोटक नाबाद शतक (100* रन, 52 गेंद) की मदद से मात्र 18 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *