ग्वालियर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर के कुलैथ (भगवान जगन्नाथ की पुण्य भूमि) में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य के अन्नदाताओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की जमीन के पट्टों की रजिस्ट्री का पूरा खर्च अब सरकार उठाएगी, ताकि उन्हें बैंकों से ऋण और अन्य योजनाओं का लाभ लेने में कोई कठिनाई न हो।
मुख्यमंत्री ने बताया कि विधानसभा में प्रस्तुत 4.38 लाख करोड़ रुपये के ऐतिहासिक बजट में से 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि केवल किसान कल्याण के लिए आवंटित की गई है। इस अवसर पर उन्होंने 87 करोड़ 21 लाख रुपये के 41 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया। डॉ. यादव ने स्पष्ट किया कि सरकार ‘गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी’ (GYAN) के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश को प्रगति पथ पर ले जा रही है।