भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा के समिति कक्ष में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत पारंपरिक रूप से ‘वंदे मातरम’ गान के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वर्ष 2026-27 के आगामी बजट को ‘ऐतिहासिक’ करार देते हुए इसके सफल निर्माण के लिए उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और वित्त विभाग की पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं और बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास का रोडमैप है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने के सरकार के संकल्प को सिद्ध करेगा।