नई दिल्ली: घरेलू सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी का दौर जारी है। 19 फरवरी 2026 को लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी के भाव में बड़ी बढ़त दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 2,986 रुपए की वृद्धि हुई है, जिसके बाद 10 ग्राम सोने का भाव ₹1.55 लाख के स्तर पर पहुंच गया है।
चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखा गया। एक किलोग्राम चांदी के दाम 7,974 रुपए बढ़कर ₹2.45 लाख हो गए हैं। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितताओं और स्थानीय मांग के कारण कीमतों में यह उतार-चढ़ाव बना हुआ है। हालांकि, मौजूदा कीमतें अभी भी जनवरी में बने अपने उच्चतम स्तर से काफी नीचे हैं।