नई दिल्ली: ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ के समापन पर भारत और अमेरिका ने भविष्य की तकनीक को लेकर एक ऐतिहासिक घोषणा की है। दोनों देशों ने ‘पैक्स सिलिका’ (Pax Silica) डिक्लेरेशन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते का मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्तर पर सेमीकंडक्टर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की सप्लाई चेन को सुरक्षित करना और उन देशों पर निर्भरता कम करना है जो मित्र देशों की श्रेणी में नहीं आते।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और अमेरिकी आर्थिक मामलों के सचिव जैकब हेलबर्ग ने हस्ताक्षर किए। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने इस साझेदारी का स्वागत करते हुए कहा कि इससे न केवल सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि भरोसेमंद सप्लाई चेन के साथ बिजनेस के नए अवसर भी पैदा होंगे।