मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया को दी 529 करोड़ की सौगात; रतनगढ़ सिंचाई परियोजना से 40 हजार किसानों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया को दी 529 करोड़ की सौगात; रतनगढ़ सिंचाई परियोजना से 40 हजार किसानों को मिलेगा लाभ

दतिया: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को दतिया जिले के सेवढ़ा में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में 529 करोड़ रुपये लागत के 71 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दतिया को ‘वीरता और भक्ति का संगम’ बताते हुए क्षेत्र के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने विशेष रूप से 2,250 करोड़ रुपये की ‘रतनगढ़ सिंचाई परियोजना’ का उल्लेख किया, जिससे क्षेत्र के 40 हजार से अधिक किसानों की तकदीर बदलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दतिया अब कनेक्टिविटी के मामले में देश के मुख्य केंद्रों से जुड़ चुका है। हवाई सेवा के माध्यम से दतिया अब सीधे भोपाल से जुड़ गया है, वहीं वंदे भारत ट्रेन ने दिल्ली की दूरी को कुछ घंटों में समेट दिया है। उन्होंने बताया कि माँ पीताम्बरा लोक का निर्माण कार्य तेजी पर है, जो जिले को नई वैश्विक आध्यात्मिक पहचान दिलाएगा। डॉ. यादव ने दतिया की नशामुक्ति मुहिम की सराहना करते हुए इसे राष्ट्रीय स्तर का आदर्श बताया।

विकास कार्यों के क्रम में उन्होंने दतिया के लिए 475 करोड़ की नई सड़क, इंदरगढ़ में बस स्टैंड और बायपास, तथा सेवढ़ा में इंडोर स्टेडियम के निर्माण की घोषणा की। साथ ही, नगर परिषद सेवढ़ा को विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये देने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *