ऑपरेशन मैट्रिक्स का बड़ा प्रहार: शिवपुरी पुलिस ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ करने वाले गिरोह के 20 सदस्यों को दबोचा, 1 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

ऑपरेशन मैट्रिक्स का बड़ा प्रहार: शिवपुरी पुलिस ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ करने वाले गिरोह के 20 सदस्यों को दबोचा, 1 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

मध्यप्रदेश में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन मैट्रिक्स” (Mule Account Tracking, Removal & Investigation Exercise) के तहत शिवपुरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के निर्देशानुसार की गई इस कार्रवाई में बीते एक सप्ताह के भीतर 4 एफआईआर दर्ज कर गिरोह के 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 29 मोबाइल, 7 चार पहिया वाहन, नकदी और भारी मात्रा में एटीएम कार्ड व पासबुक सहित करीब 1 करोड़ 7 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की है। जाँच में खुलासा हुआ कि यह गिरोह महिलाओं के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर लोगों को अश्लील चैट और वीडियो कॉल के जाल में फंसाता था। इसके बाद खुद को पुलिस अधिकारी बताकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ और रेप केस का डर दिखाकर लाखों की वसूली की जाती थी। गिरोह द्वारा क्रेडिट कार्ड फ्रॉड और फर्जी लोन के जरिए भी लोगों को ठगा जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *