भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन (सोमवार) शानदार बढ़त देखने को मिल रही है। ऑटो और सरकारी बैंकों (PSU Banks) में जोरदार खरीदारी के चलते सेंसेक्स 350 अंक (0.40%) की तेजी के साथ 83,150 के पार पहुंच गया है। वहीं, निफ्टी भी 90 अंकों की बढ़त लेकर 25,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
IDFC फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ का फर्जीवाड़ा बाजार की इस तेजी के बीच IDFC फर्स्ट बैंक के निवेशकों के लिए बुरी खबर आई। चंडीगढ़ की एक शाखा में 590 करोड़ रुपये का बड़ा फ्रॉड सामने आने के बाद बैंक का शेयर 20% तक टूटकर 67 रुपये पर आ गया है। हरियाणा सरकार के एक विभाग द्वारा संदिग्ध ट्रांजेक्शन की सूचना दिए जाने के बाद इस घोटाले का पर्दाफाश हुआ। बैंक ने कार्रवाई करते हुए 4 संदिग्ध कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है।
विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी डाटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FII) ने 19 फरवरी को 934 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जबकि घरेलू निवेशकों (DII) ने 2,637 करोड़ रुपये की खरीदारी कर बाजार को संभाला। फरवरी महीने में अब तक FIIs कुल 2,011 करोड़ के शेयर बेच चुके हैं।