राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वदेशी ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर में भरी उड़ान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वदेशी ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर में भरी उड़ान

जैसलमेर: भारत की सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को राजस्थान के जैसलमेर में स्वदेश निर्मित हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH) ‘प्रचंड’ में उड़ान भरकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। राष्ट्रपति यहाँ भारतीय वायुसेना के प्रमुख युद्धाभ्यास ‘वायुशक्ति-2026’ का अवलोकन करने पहुँची थीं।

फ्लाइंग हेलमेट और फ्लाइट ड्रेस में सजीं राष्ट्रपति ने दो ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टरों के फॉर्मेशन में उड़ान भरी, जिसमें दूसरे हेलीकॉप्टर में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह सवार थे। यह उड़ान न केवल भारतीय वायुसेना की तकनीकी दक्षता का प्रमाण है, बल्कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को भी मजबूती प्रदान करती है। ज्ञात हो कि इससे पहले राष्ट्रपति राफेल, सुखोई-30 MKI और पनडुब्बी आईएनएस वाघशीर पर भी सवार होकर अपनी सामरिक रुचि का परिचय दे चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *