भारत-कनाडा संबंधों में नई सुबह: प्रधानमंत्री मार्क कार्नी चार दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुंबई, पीएम मोदी के साथ होगी निर्णायक बैठक

भारत-कनाडा संबंधों में नई सुबह: प्रधानमंत्री मार्क कार्नी चार दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुंबई, पीएम मोदी के साथ होगी निर्णायक बैठक

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी अपनी पत्नी डायना फॉक्स कार्नी के साथ अपने पहले आधिकारिक भारत दौरे पर पहुंच चुके हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री जय कुमार रावल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। विदेश मंत्रालय ने इस यात्रा को दोनों देशों के बीच संबंधों को फिर से पटरी पर लाने और मजबूत करने की दिशा में एक ‘ऐतिहासिक कदम’ बताया है।

प्रधानमंत्री कार्नी 28 फरवरी को मुंबई में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिसके बाद वे 1 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे। इस यात्रा का मुख्य आकर्षण 2 मार्च को हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली उच्च स्तरीय बैठक है। दोनों नेता व्यापार, ऊर्जा, और तकनीक जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *